फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से वसंत गायब, सीधे आ गई गर्मी, पारा 32 डिग्री पहुंचा

Mon, 20 Feb 2023 02:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तीन दिन से लगातार पारा चढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा, जो अभी तक सबसे अधिक था। लोगों को अब पंखे की जरुरत महसूस होने लगी है।

विज्ञापन
इंदौर में फरवरी में तापमान 32 डिग्री तक जा पहुंचा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतऋतु के बाद इंदौर में वसंत की खुमारी रहती थी। न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी का मौसम शहरवासियों को सुहाता था, लेकिन इस बार तो सर्दी का मौसम गुजरने के बाद सीधे गर्मी आ गई। फरवरी में पारा 30 डिग्री पार तक जा रहा है। इसके अलावा रात को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। सुबह से ही गर्मी सता रही है। घरों मे पंखे-कूलर की जरुरत महसूस हो रही है। रात में भी घरों में पंखे चलने लगे है।रजाई, कंबल की जरुरत अब नहीं पड़ रही है। ठंडी हवा का दौर भी अब खत्म होने लगा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होगा और मार्च के पहले सप्ताह में 35 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। रविवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्र्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

लगातार बढ़ रहा तापमान
इंदौर में तापमान में लगातार वृदि्ध हो रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान 31.8 डिग्री था,जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। शनिवार का तापमान 31.3 डिग्री रहा,जबकि न्यूनतम तापमान13.7 डिग्री रहा। इसी तरह रविवार को शहर का तापमान 32.3 डिग्री रहा। पहले फरवरी में शहर का मौसम सुहाना होता था। होली तक हल्की ठंड महसूस हुआ करती थी, पुराने पत्ते गिरते थे, पेड़ों पर नई पत्तियां आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें