फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Bawadi Accident: स्कूल परिसर, सड़क पर बने कुओं की स्लैब हटाई, चार कुएं अतिक्रमण से मुक्त

Tue, 04 Apr 2023 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि जिन कुएं बावड़ियों पर अतिक्रमण किया गया है। उसे हटाया जा रहा है। उन्हें नगर निगम सरंक्षित करेंगा, ताकि वे वाटर रिजार्चिंज की तरह काम आ सके।

विज्ञापन
नेहरु नगर मेें सड़क पर कुएं को स्लैब डालकर ढक दिया गया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे के बाद जागे नगर निगम ने मंगवार को शहर के चार स्थानों से कुओं को अतिक्रमण से मुक्त किया। नगर निगम की रिमूवल गैंग चार अलग-अलग स्थानों पर पहुंची और कुओं पर बिछाई गई स्लैब हटाई। नेहरु नगर की रोड नंबर आठ पर सड़क के बीच एक कुआं था। उसके उपर स्लैब डाल दी गई। इससे पता ही नहीं चलता था कि वहां कुआं है। स्लैब हटाकर निगर निगम अब कुएं के आसपास मुंडरे बनाएगा। इसके अलावा परसरामपुरिया स्कूल में कुएं के उपर स्लैब डाली गई और उस पर कक्ष भी बना दिया गया था। अमले ने स्लैब तोड़ी तो भीतर ४० फीट गहरा कुआं मिला। इसके अलावा चोइथराम स्कूल के परिसर से भी एक कुएं को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। परिसर बने कुएं को आठ डायमीटर की स्लैब डाल गई थी और वह हिस्सा अवागमन के काम आ रहा था।

विज्ञापन


कुएं बावड़ियों को करेंगे सरंक्षित
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि जिन कुएं बावड़ियों पर अतिक्रमण किया गया है। उसे हटाया जा रहा है। उन्हें नगर निगम सरंक्षित करेंगा, ताकि वे वाटर रिजार्चिंज की तरह काम आ सके।

हिन्दू महासभा ने कहा समान कार्रवाई करें
विश्व हन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को गांधी प्रतिमा पर दीप जलाकर श्रध्दाजंलि दी। महामंडलेश्वर राम विजय महाराज ने कहा कि नगर निगम कुएं-बावड़ियों को अतिक्रमण मुक्त करने में पक्षपात न करे। कई ऐसे धर्मस्थल है जहां कुओं पर अतिक्रमण हो चुका है। उन्हें भी हटाया जाना चाहिए। सिर्फ मंदिरों को ही निशाना न बनाया जाए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें