फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कलेक्टर कार्यालय पहुंची मुख्यमंत्री की बहनें, बोलीं- राखी बंधवाकर भूल गए, हम याद दिलाने आईं हैं...

Tue, 13 Jun 2023 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

- मुख्यमंत्री ने बंगाली ओवरब्रिज के उद्घाटन के समय कहा था आप जहां हैं वहीं पर रहेंगे, आपके क्षेत्र की परेशानियों को अधिकारी सुलझाएंगे
 
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में पहुंची सपेरा समाज की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वादा याद दिलाने के लिए सपेरा समाज की महिलाएं मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को इस विषय की जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी बस्ती में आए थे और उनसे राखी बंधवाई थी। उस वक्त शहर के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने हमसे वादा किया था कि हम जहां रह रहे हैं वहीं पर रहें और हमारी सारी परेशानियों को वे दूर करेंगे। महिलाओं ने कहा कि उनके घर कच्ची झोपड़ी के बने हैं और यदि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना में मदद मिल जाए तो वे अपने घर बना सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार की मदद से उन्हें लोन मिल जाए तो वे ब्याज समेत लोन भी चुका देंगी। इससे पहले वे बैंक गईं थी लेकिन बैंक ने कहा कि उन्हें प्रशासन की योजनाओं के तहत ही लोन मिलेगा। 
विज्ञापन


क्या लिखा आवेदन में
हम पिछले 30 वर्षों से प्रेम नगर कालोनी पल्हार नगर पानी की टंकी के पास निवारत हैं। हमारी कच्ची झोपड़ी है और हम उस पर मकान बनाने के लिए लोन लेना चाहते हैं। नम्र निवेदन है कि हमको मकान पर सरकारी योजना के अंतर्गत लोन दिया जाए ताकि कच्ची झोपड़ी हटाकर पक्के मकान का निर्माण हो सके। यदि सरकारी योजना से लोन नहीं मिल सकता तो बैंकों से लोन दिलवा दें। हम लोग नियम अनुसार बैंक की किश्तें भी जमा करेंगे। 

मुख्यमंत्री बोले थे- 'प्रेमनगर के लोग यहीं रहेंगे, कहीं नहीं जाना पड़ेगा आपको'
एक साल पहले बंगाली ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पल्हर नगर 60 फीट रोड स्थित प्रेम नगर बस्ती पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे बताया गया है कि यहां जो भाई-बहन रहते हैं, वे यहीं रहना चाहते हैं। मैं यही कहने आया हूं कि आप यहीं रहेंगे। हम लोग ऐसे नहीं कि चुनाव हो जाए तो दर्शन नहीं दें। सचमुच सेवा वही है जो चुनाव के बाद हो। अधिकारी, सपेरा समाज के लोगों को जाति प्रमाण में दिक्कत आ रही है, इनके प्रमाण-पत्र बना दें। साथ ही जितनी समस्या है सब खत्म करें।
विज्ञापन


महिलाओं से बंधवाई राखी, किया सुरक्षा का वादा
2001 में 60 फीट सड़क निर्माण के दौरान रहवासियों को विस्थापित कर यहां बसाया गया था। यहां सपेरा समाज, लोहार समाज, पारदी समाज एवं भील समाज के परिवार रह रहे हैं। सीएम ने लोगों से पूछा था कि क्या वे यहीं रहना चाहते हैं। रहवासियों ने हां कहा तो चौहान बोले- आप सभी यहीं रहेंगे, कहीं नहीं जाना होगा। इतना ही नहीं, वे बस्ती के अंदर भी गए। इस दौरान सपेरा समाज की महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और आरती उतारकर स्वागत भी किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतीक के रूप में चयनित हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें