फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्पेशल ट्रेन से साल के पहले दिन होगी शिखरजी की यात्रा, एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु जाएंगे

Wed, 28 Dec 2022 08:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के जैन समाज के कई परिवार एक जनवरी को जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ सम्मेद शिखरजी की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के लिए 1251 भक्तों ने पंजीयन कराया है। यात्रा का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
सम्मेद शिखरजी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी तक तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा इंदौर के परिवारों को कराए। यात्रा स्पेशल ट्रेन श्री चिंतामणि पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से होगी।

विज्ञापन


इस यात्रा के लिए सभी यात्रियों का पंजीयन किया गया है।यात्रा आयोजक राहुल सेठी और यश जैन ने बताया कि यात्रा के मुख्य सारथी बनने का मौका रेखा शरद जैन मुख्य संघपति राकेश डाली जैन को मिला है। जो लोग यात्रा में शामिल होंगे। उनका एक मिलन समारोह धार रोड के बालकृष्ण बाग में रखा गया। वहां सभी से एक-दूसरे का परिचय कराया गया और यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर यात्रा के संपूर्ण विवरण वाली पुस्तक का विमोचन समाज प्रमुखों द्वारा किया गया। इस मौके पर नए वर्ष के लिए चयनित युवा-महिला प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम की शपथ कराई गई।

आठ दिन की यात्रा

सम्मेद शिखरजी जाने वाले ट्रेन में एक एसी कोच, 14 स्लीपर कोच के साथ एक पेंट्रीकार है। कुल 18 कोच की ट्रेन रहेगी। इंदौर से तीसरी बार लगातार इतनी बड़ी यात्रा निकलेगी। स्पेशल ट्रेन से 1251 समाजजन सम्मेद शिखर जी की यात्रा करेंगे। सभी यात्रियों की टिकिट ऑनलाइन बुकिंग की गई है। आठ दिन के लिए यह यात्रा होगी। ट्रेन इंदौर स्टेशन से एक जनवरी को शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें