फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन का लंबी बीमारी के बाद इंदौर में निधन, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने भी जताया शोक

Thu, 08 Jun 2023 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन बीते कुछ दिनों से वे दिल्ली में भर्ती थे। बुधवार को उन्हें दिल्ली से एयर एंबुलेंस से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार 9 जून को होगा।
विज्ञापन
पत्रकार अवनीश जैन का गुरुवार को इंदौर में निधन हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन का गुरुवार को इंदौर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


अवनीश जैन बीते कुछ दिनों से वे दिल्ली में भर्ती थे। बुधवार को उन्हें दिल्ली से एयर एंबुलेंस से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा 9 जून को निवास स्थान से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी। 

जैन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन जी के निधन का दु:खद समाचार सुन हृदय व्यथित है। उनका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी शोक जताते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन का लंबी बीमारी के बाद आज इंदौर में निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका असमय निधन मध्य प्रदेश के पत्रकारिता जगत और मेरे लिए निजी क्षति है। पत्रकारिता में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने के शक्ति प्रदान करें। ओम शांति
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें