फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शादियां कर चुका संदिग्ध आतंकी सरफराज, बोला- चीनी पत्नी की वजह से मैं फंस गया

Wed, 01 Mar 2023 08:34 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एनआइए को एक मेल मिला जिसके बाद अलर्ट जारी हुआ, सरफराज बोला पत्नी ने मुझे फंसाने के लिए झूठा मेल करवाया
 
विज्ञापन
सरफराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने संदिग्ध आतंकी सरफराज मेमन को इंदौर से हिरासत में लिया है। एनआइए को मिले एक मेल में बताया गया कि सरफराज मेमन मुंबई में है और वह विदेशों से ट्रेनिंग लेकर लौटा है। इसके बाद एनआइए ने मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा। मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को अलर्ट किया और इंदौर पुलिस रविवार देर रात सरफराज की तलाश में जुट गई। चंदन नगर की ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित फातमा अपार्टमेंट में उसके परिजन रहते हैं। पुलिस उसके माता पिता को थाने लाई जिसके बाद वह खुद फोन कर पुलिस के पास आया। मंगलवार देर रात उसे पुलिस ने पूछताछ के बाद क्लीन चिट दे दी है और छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बोला- चीनी पत्नी और उसके वकील ने फंसाया
पुलिस की हिरासत में आने के बाद सरफराज ने बताया कि वह चार शादियां कर चुका है। वह 2018 में भारत आया और यहां पर उसने चौथी शादी की। उसने बताया कि चीन में भी उसने एक चीनी महिला से शादी की थी जिसके साथ उसका कानूनी विवाद चल रहा है। उस चीनी महिला के वकील ने भारत में गलत जानकारी भिजवाई जिसकी वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। इस पर पुलिस का कहना है कि उसके बताए इस बिंदू पर जांच चल रही है। चीन में उसने जो भा जानकारियां दी हैं उनकी पुष्टि की जा रही है। 

2005 में मुंबई से इंदौर आया था, कई बिजनेस कर चुका
डीसीपी इंटेलिजेंस रजत सकलेचा ने बताया कि सरफराज अपने परिवार के साथ 2005 में मुंबई से इंदौर आया था। वह यहां पर खजराना क्षेत्र में रहा और उसने मेडिकल की दुकान खोली। इसके बाद वह हांगकांग चला गया। 2005 से 2018 तक वह हांगकांग में रहा और फिर 2018 में वापस इंदौर आया। वह मेडिकल शॉप, कपड़े, ऑयल के साथ चीन और हांगकांग में रेस्टोरेंट का बिजनेस कर चुका है। 
विज्ञापन


तीन भाषाओं का जानकार
उसे स्पेनिश, चीनी और इंग्लिश आती है। उसका पासपोर्ट भी हॉन्गकॉन्ग से जारी हुआ है। 12 साल हॉन्गकॉन्ग में रहा, कई बार चीन गया। इसका एक भाई कुवैत में और दूसरा भोपाल में रहता है। एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें