फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मालवा में बन रहा RSS का नया दफ्तर, पुराने संघ कार्यालय अर्चना की जमीन का किस्सा है दिलचस्प

Fri, 28 Oct 2022 11:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रामबाग की बसाहट 100 साल पुरानी है। हमारे दादाजी ने सभा के लिए रामबाग की जमीन का एक हिस्सा गुरूजी को दिया था। तब सभा भी रामबाग क्षेत्र में हुई थी। 
विज्ञापन
आरएसएस का रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों का केंद्र रहे अर्चना कार्यालय के बाद अब मालवा प्रांत के कार्यालय का नया ठिकाना पंत वैद्य कॉलोनी का नया भवन होगा। यहां पार्किंग, निवास कक्ष, भोजन शाला के साथ ज्यादा आधुनिक भवन तैयार हो रहा है। संघ के अर्चना कार्यालय की जमीन के मालिकी हक की कहानी भी बड़ी रोचक है। यह जमीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघ चालक माधवराव गोवलकर के नाम पर थी। वे गुरूजी के नाम से भी जाने जाते है। दरअसल 1943 में वे इंदौर में एक सार्वजनिक सभा लेने के लिए आने वाले थे। तब अंग्रेजों का शासन था। शहर में यह नियम लागू किया गया था, कि यहां वही व्यक्ति सभा ले सकता है, जिसकी संपत्ति यहां होगी। गुरूजी की सभा के लिए तब रामबाग कालोनी बसाने वाले पुरुषोत्तम किबे ने अखाड़े की जमीन गुरू गोवलकर के नाम पर की थी। इसके बाद उनकी सभा हुई। बाद में जमीन हेडगेवार समिति के नाम पर हुई और यहां अर्चना कार्यालय का संचालन शुरू हुआ। पुरुषोत्तम किबे के पोते शेखर किबे बताते है कि रामबाग की बसाहट 100 साल पुरानी है। हमारे दादाजी ने सभा के लिए रामबाग की जमीन का एक हिस्सा गुरूजी को दिया था। तब सभा भी रामबाग क्षेत्र में हुई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पंत वैद्य कालोनी में बन रहा नया भवन, - फोटो : अमर उजाला
नए कार्यालय में पार्किंग की परेशानी नहीं होगी
पंत वैद्य कालोनी में आकार ले रहे नए भवन में पार्किंग के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। यहां एक बार में 20 से ज्यादा चार पहिया वाहन पार्क हो सकते हैं। अर्चना कार्यालय में पार्किंग सड़क पर होती थी और कई बार बड़े आयोजन के समय परेशानी होती थी। नए भवन में पुस्तकालय, दो बड़े हाल और निवास के लिए छह से ज्यादा कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। चार माह में नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें