फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फैंस की भीड़ को छोड़कर भाग गए रैपर डिवाइन, एडवांस लिया और शो नहीं किया

Sun, 20 Oct 2024 07:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

आयोजकों ने ड्राइवर को होटल लेने भेजा तो रैपर और उसके साथियों ने उससे अभद्रता की, उसका मोबाइल भी छीन लिया और प्रताड़ित किया। 
 
विज्ञापन
रैपर डिवाइन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर विवियन विल्सन फर्नांडिस, जिन्हें डिवाइन के नाम से जाना जाता है, के खिलाफ इंदौर के दो थानों में केस दर्ज किए गए हैं। एक एफआईआर धोखाधड़ी के आरोप में और दूसरी अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में है। शनिवार रात को इंदौर के एसडी बंसल कॉलेज में उनका कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 4,000 लोगों की भीड़ जमा हुई थी। हालांकि, डिवाइन कॉन्सर्ट में पहुंचे ही नहीं, जबकि उन्होंने कॉन्सर्ट के लिए पूरे पैसे एडवांस में ले लिए थे। यह आयोजन जीजी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हुआ था, जिसके ओनर का नाम प्रत्यक्ष बताया गया है। 
विज्ञापन


कॉन्सर्ट करने का मन नहीं था 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइन का कॉन्सर्ट करने का मन नहीं था और वे दो दिन पहले से ही इसे लेकर अनिच्छुक थे। आयोजन के समय वे इंदौर एयरपोर्ट से भागने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें आयोजन स्थल तक लाने के लिए ड्राइवर भेजा गया था। उसके साथ कथित तौर पर उन्होंने और उनके साथियों ने अभद्र व्यवहार किया और उसे कार में ही बंधक बनाकर रखा। इसके अलावा, ड्राइवर का मोबाइल भी छीन लिया गया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद, डिवाइन और उनके साथी बीच रास्ते में कार से उतरकर प्राइवेट टैक्सी में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 

केस दर्ज किए गए
इन घटनाओं के बाद, महू के किशनगंज थाने में धोखाधड़ी के आरोप में और इंदौर के एरोड्रम थाने में ड्राइवर के साथ अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के मामले में शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें