फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मानसिक विक्षिप्त नाबालिग के साथ रेप, गर्भवती होने पर पता चला परिजनों को

Thu, 09 Feb 2023 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्थान में किशोरी रह रही है, लेकिन संस्थान के कर्मचारियों को किशोरी के गर्भवती होने का पता नहीं चला। गुरुवार को किशोरी के परिजन मिलने पहुंचे तो उन्हें गर्भ ठहरने की आशंका हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। वह एक सेवा संस्थान में रहती है। नाबालिग के साथ हुए इस अपराध का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई और परिजन उससे मिलने संस्थान पहुंचे। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस अब पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उधर जिस संस्थान में नाबालिग रहती है, उसके स्टााफ ने संस्थान में इस तरह की घटना होने से इनकार किया हैै।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्थान में किशोरी रह रही है, लेकिन संस्थान के कर्मचारियों को किशोरी के शोषण और उसके गर्भवती होने तक का पता नहीं चला। गुरुवार को किशोरी के परिजन मिलने पहुंचे तो उन्हें गर्भ ठहरने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने नाबालिग के साथ थाने पहुंचकर रेप की शिकायत की।

बताया गया कि नाबालिग की उम्र 16 वर्ष है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिजनों ने थाने में शिकायत की है कि उसके साथ रेप हुआ है। किशोरी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। गुरुवार रात को परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। शिकायत पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस इस मामले में जांच शुरू करेगी।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, इसलिए सेंटर पर रखा
किशोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण उसे संस्थान में रखा गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है। मां सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालती है। इस मामले में सेवा संस्थान प्रबंधन का कहना है कि सुबह किशोरी की मां संस्थान में आई थी। किशोरी के साथ क्या हुआ। इसकी जानकारी बताने से कर्मचारी इनकार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें