फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सात दिन के लिए राजवाड़ा, 56 दुकान, खजराना रहेंगे नो व्हीकल जोन, अन्य छह मार्गों का ट्रैफिक भी बदले

Mon, 02 Jan 2023 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मेें होने वाले प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के कारण 7 से लेकर 12 जनवरी तक शहर के कुछ क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। राजवाड़ा, खजराना, 65 दुकान क्षेत्र में वाहन नहीं जा पाएंगे।

विज्ञापन
प्रवासी सम्मेलन के कारण शहर केे कई मार्गों पर बदलेगा ट्रैफिक - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 से 12 जनवरी तक शहर में होने वाले बड़े आयोजनों के कारण प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। सुपर कारिडोर पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और राजवाड़ा, 56 दुकान और खजराना मंदिर नो व्हीकल जोन रहेंगे। शहर के छह मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव होंगे। 9 और 10 जनवरी को शहर में वीवीआईपी आएंगे। तब भी कई बार ट्रैफिक रोका जाएगा। 

विज्ञापन


यह होगी ट्रैफिक व्यवस्था
-सुपर कारिडोर से बायपास तक एक लेन मेहमानों के लिए रहेगी। दूसरी लेन पर ही ट्रैफिक चलेगा।

- सांवेर की तरफ से आने वाले आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहनों का प्रवेश एमआर-10 पर प्रतिबंधित रहेगा।

-एयरपोर्र्ट की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी बाणगंगा की तरफ मोड़ा जाएगा।

-सांवेर से आने वाले भारी वाहन शिप्रा से बायपास की तरफ जा सकेंगे।

-सवारी बसों का रेडिसन चौराहा की तरफ आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। यह बसें पिपलियाहाना मार्ग से बायपास होते हुए शहर में आ जा सकेगी।

- इसके अलावा राजवाड़ा,56 दुकान, खजराना मंदिर के आसपास वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सराफा के आसपास भी पार्किंंग की व्यवस्था की जाएगी।  

- ट्रैफिक की बदली हुई व्यवस्था सभी मार्गों पर 7 से 12 जनवरी तक रहेगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें