फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दो हजार के नोट बदलवाने के लिए इंदौर की बैंकों में लगी कतार, नकदी की किल्लत

Tue, 23 May 2023 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के कई पेेट्रोल पंपों पर पांच सौ से ज्यादा रुपये का डीजल या पेट्रोल वाहनों में भराने पर ही दो हजार का नोट लिया जा रहा है। कई वाहन चालक दो हजार का नोट देकर 100-200 रुपये का ईधन भराने के लिए भी दबाव बना रहे है।
विज्ञापन
बैंकों में नोट बदलने के लिए लगी कतार। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों में मंगलवार से 2000 के नोट बदलवाने के लिए भीड़ जुटी। कुछ बैंकों में इसके लिए कतारें भी लगीं। कियोस्क सेंटरों पर तीन नोट ही बदले जा रहे थे, जबकि दूसरे बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने आए लोगों से नाम, फोन नंबर व अन्य जानकारी भी ली जा रही थी। मध्य प्रदेश की आठ हजार बैंक शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट बदलने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


दो हजार के बदले 500 के नोट देने के कारण कई बैंकों में नकदी की किल्लत भी नजर आई और अकाउंट से पैसा निकालने आए लोगों को बाद में आने के लिए कहा गया। एसबीआई की शाखाओं में ऑनलाइन एंट्री के बाद 2000 के नोट बदले गए तो अन्य बैकों में फार्म भरने के बाद नोट बदले जा रहे थे। ज्यादातर बैंकों में 2 हजार के नोट बदलने के लिए अलग से कोई काउंटर नहीं रखा गया था, इसलिए एक ही काउंटर पर भीड़ लगी रही और कतारें भी देखने को मिलीं।

परदेशीपुरा स्थित एक बैंक में दो हजार के नोट लेकर आए रोशन वर्मा ने कहा कि उनकी मां के पास कई दिनों से दो-दो हजार के तीन नोट रखे हुए थे। जब मां को दो हजार के नोट चलन से बाहर होने के बारे में पता चला तो उन्होंने मुझे बैंक में बदलवाने के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


पांच सौ का पेट्रोल-डीजल लेने पर ही 2 हजार का नोट लेंगे
इंदौर के कई पेट्रोल पंपों पर 500 से ज्यादा रुपये का डीजल या पेट्रोल वाहनों में भराने पर ही दो हजार का नोट लिया जा रहा है। कई वाहन चालक दो हजार का नोट देकर 100-200 रुपये का ईंधन भराने के लिए भी दबाव बना रहे हैं, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारी उन्हें पेट्रोल देने से इनकार कर रहे हैं। कैश में पेट्रोल भरवाने आए लोगों से पंपकर्मी पहले ही पूछ रहे हैं कि दो हजार का नोट है या दूसरे नोट। कई दुकानदार दो हजार का नोट लेने से बच रहे हैं।

ज्यादा लोग नहीं पहुंचे : जीरा
राज्य स्तरीय बैकिंग कमेटी के संयोजक तरसेम सिंह जीरा ने बताया कि प्रदेश की 8 हजार ब्रांच में पहले दिन 2000 के नोट बदलवाने ज्यादा लोग नहीं पहुंचे। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। कुछ बैंकों के केवाइसी मांगने पर उन्होंने बताया कि आरबीआई ने रविवार को सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ गुगल मीट की थी। जिसमें बैंकों की तरफ से इंटरनल एसओपी की जानकारी दी गई थी। इस पर आरबीआई के अधिकारियों ने कहा था कि यदि आपकी इंटरनल एसओपी है तो आप लीजिए। उनकी तरफ से मना नहीं किया गया।

2000 रुपये का नोट देकर मांग रहे 100-50 का पेट्रोल
मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आरबीआई की दो हजार का नोट बंद करने की घोषणा के बाद दो से तीन दिन लोगों में हड़बड़ाहट रही। कुछ लोग 50 और 100 रुपये का पेट्रोल भराकर दो हजार रुपए का नोट दे रहे थे। हालांकि, इनकी संख्या भी बहुत कम थी। खुल्ले पैसों की वजह से मना किया गया। हालांकि, अभी लोग 1 हजार या 1500 रुपये का पेट्रोल भराने पर ही दो हजार को नोट देते हैं तो उनका बाकी पैसे वापस किए जाते हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें