इंदौर के भाजपा विधायकों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी Pm Modi के परिवार में शामिल होने के स्टेट्स अपडेट किया है। नेताओं ने अपने नाम के आगे लिखा है Modi Ka Parivar. नगरीय प्रशासन मंत्री और विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला समेत अन्य विधायकों और भाजपा नेताओं ने यह स्टेट्स लगाया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने यह कदम उठाया है। लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी का कोई परिवार नहीं है। वे परिवारवाद के खिलाफ कहते हैं और कहते हैं कि लोग अपने परिवार के लिए लड़ रहे हैं पर पीएम मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है। लालू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी हिंन्दू नहीं हैं। यदि वे हिन्दू होते तो अपनी माता के निधन के बाद दाढ़ी और बाल साफ करवाते।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा मोदी का परिवार
लालू के इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के लगभग सभी नेता अपने प्रोफाइल पर नाम के आगे मोदी का परिवार स्टेटस अपडेट कर चुके हैं। नेताओं ने अपने नाम के आगे लिखा है Modi Ka Parivar.