फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मानवता बचाने के लिए सबको एक मंच पर आना होगा

Sun, 15 Jan 2023 04:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
परीन सोमानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह की कई समस्याएं हैं और इन सभी समस्याओं का एक ही निदान है कि मानवता के लिए पूरी दुनिया एक मंच पर एक साथ जुटे। यह कहना है मिसेस वर्ल्ड 2022 परीन सोमानी का। इंदौर में अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज पर्यावरण, विकास, शिक्षा जैसे मुद्दों पर एकमत हो रही है। भविष्य में सभी देशों को इन गंभीर मुद्दों पर एक साथ काम करना होगा तभी दुनिया बेहतर बनेगी। 
विज्ञापन


इंदौर को बताया दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए पर इन सोमानी ने इंदौर को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में से एक बताया वहां पर 3 दिन रुकी और कई पर्यटन स्थलों पर जाने के साथ ही उन्होंने इंदौर के खानपान को भी चखा उन्होंने इंदौर की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि इतना अच्छा फूड दुनिया में बहुत कम जगह पर मिलता है निश्चित ही इंदौर का भविष्य बहुत अच्छा है।

कई विधाओं में महारथ
परीन सोमानी कई विधाओं में महारथ रखती हैं। वह अलग-अलग विषयों में डॉक्टरेट  हैं। इसके साथ वह एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं। 80 से अधिक देशों की यात्राएं कर चुकी हैं। महिलाओं के विकास, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर कई सेमिनार ले चुकी हैं। वे पूरी दुनिया में लोगों को मानवता के लिए एकजुट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें