फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन में हार्टअटैक से पुलिसकर्मी की मौत

Mon, 20 Feb 2023 11:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सीहोर में चल रहा पंडित प्रदीप मिश्रा का आयोजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब वहां एक पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में चल रहा पंडित प्रदीप मिश्रा का रुद्राक्ष महोत्सव लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले वहां लोग जाम के कारण परेशान होते रहे और बाद में श्रद्धालुओं की तकलीफों से आयोजन सुर्खियों में रहा। अब वहां पर इंदौर के एक पुलिसकर्मी की हार्टअटैक आने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इंदौर से सुरक्षा के लिए  भेजा गया
खजराना थाने के प्रधान आरक्षक श्याम मीणा की हार्टअटैक आने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वह सीहोर में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। 

महाशिवरात्रि से शुरू हुआ आयोजन
सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन 21 फरवरी तक चलेगा। आयोजन अव्यवस्थाओं की वजह से सुर्खियों में रहा। देशभर के लोग यहां पर रुद्राक्ष लेने के लिए इकट्ठा हो गए थे। पुलिस और प्रशासन भी इस आयोजन को संभालने में पूरी तरह से नाकाम रहा। हालत यह हो गई थी कि लोग कई घंटों तक भूखे प्यासे जाम में फंसे रहे और कई की तबियत बिगडऩे के बाद वे गंभीर भी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें