फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: छोटी बहन की शादी से एक दिन पहले इकलौते भाई ने की खुदकुशी

Tue, 02 May 2023 04:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी तभी भाई ने खुदकुशी कर ली, कारण पता नहीं चल सका
 
विज्ञापन
विशाल चौधरी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी बहन की शादी के एक दिन पहले भाई विशाल पिता मुकेश चौधरी (22) ने फांसी लगा ली। उसने ये कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं हो सका है। परिवार ने कहा कि किसी तरह का विवाद नहीं था। बहन की शादी 3 मई को उज्जैन के सामूहिक सम्मेलन में होने वाली थी। घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इंदौर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर बॉडी परिवार को सौंप दी है। 
विज्ञापन


विशाल चौधरी निवासी सिरपुर ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सुसाइड कर लिया। तीन मई को उज्जैन के सामूहिक विवाह समारोह में हातोद के लड़के से विशाल की छोटी पहन नेहा की शादी होनी है। सभी को उज्जैन रवाना होना था, लेकिन उसी पहले ही घर पर यह वज्रपात हो गया। घर के गलियारे में मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे परिजनों ने विशाल को फंदे पर लटका देखा। वह बहन की शादी को लेकर उत्साहित था और सोमवार रात तक वह ठीक था। कब उसने यह निर्णय लिया और फंदे पर झूल गया परिजन को भी मालूम नहीं चल सका। सभी सोए हुए थे तभी विशाल ने फंदा लगा लिया।

शादी नहीं रोकेगा परिवार
मृतक के चाचा कमल ने कहा कि निधन के कारण माता-पिता सहित परिवार सूतक में है लेकिन शादी रोकी नहीं जाएगी। बहन नेहा की शादी में कन्यादान बाहरी रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र के हाथों कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था, समझ नहीं आ रहा उसने यह कदम क्यों उठाया। सोमवार को जब यह घटना हुई तब भी विवाद जैसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


दो बहनों में एक भाई था विशाल
विशाल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी छोटी बहन नेहा और बड़ी बहन बिंदी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। विशाल के पिता प्राइवेट काम करते हैं जबकि विशाल लंबे समय से क्षेत्र की दूध डेयरी पर काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें