फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तलवार मारकर एक युवक की हत्या, चार अन्य घायल, हमला करने वाले आदतन अपराधी

Sun, 03 Sep 2023 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चार में से एक गंभीर युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है, वहीं तीन अन्य युवकों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार देर रात हुए एक झगड़े में एक युवक की हत्या हो गई। पंढरीनाथ इलाके में हुई इस घटना में चार युवक घायल हुए हैं। चार में से एक गंभीर युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है, वहीं तीन अन्य युवकों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पंढरीनाथ के कबूतर खाना में रियाज उर्फ शानू (30) की झगड़े में हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात फिरोज और बादशाह से किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ और उन्होंने रियाज पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में रियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। इस हमले में सईद (60), मोहम्मद अफजल, मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद शरीफ भी घायल हुए। सईद की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सभी का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हत्या करने वाले आदतन अपराधी
पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले फिरोज और बादशाह आदतन अपराधी हैं। उन पर अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। आरोपी फिरोज को जिलाबदर भी किया जा चुका है। हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस कबूतरखाना पहुंची और चारों तरफ से क्षेत्र को कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और झगड़े का कारण पता कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें