फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: शहर की स्वच्छता को पलीता लगाने में जुटे अफसर, सफाई व्यवस्था में दिखी ढिलाई, महापौर ने लगाई क्लास

Mon, 31 Oct 2022 11:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर शहर की सड़कों पर गंदगी देख मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वास्थ्य अधिकारी को फटकारा, कहा तुम सही आदमी नहीं हो। ठीक से काम नहीं कर रहे हो। जब सिटी एरिया में ही गंदगी रहेगी तो फिर बाकी जगह क्या करोगे।
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता रैंकिंग में लगातार छह बार पहले नंबर पर आने के बाद अब इंदौर में सफाई में थोड़ी ढिलाई भी नजर आने लगी है। समय पर कचरा न उठने और बेकलेन में गंदगी होने की शिकायतें लोग मेयर पुष्यमित्र भार्गव को कर रहे हैं। इसके बाद मेयर ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को वह 29 नंबर वॉर्ड में पहुंचे। उन्होंने हाजिरी रजिस्ट्रर की जांच की तो कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने जोनल अधिकारी को कहा कि जो कर्मचारी काम नहीं करना चाहते, उनके खिलाफ एक्शन लो। सफाई कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।  
विज्ञापन


सड़कों पर गंदगी देख मेयर ने स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि तुम सही आदमी नहीं हो। ठीक से काम नहीं कर रहे हो। जब सिटी एरिया में ही गंदगी रहेगी तो फिर बाकी जगह क्या करोगे। सफाई में लापरवाही नहीं चलना चाहिए। उन्होंने अफसरों को शहर में ग्रीन वेस्ट हटाने के निर्देश भी दिए हैं। मेयर ने कहा कि भमौरी के मैकेनिक नगर में अटाला गाड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजो। अटाले से भी शहर में गंदगी होती है और अटाला गाड़िया काफी जगह भी घेरती हैं। मेयर के साथ जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर, पार्षद पूजा पाटीदार, अश्विन शुक्ला भी मौजूद थे। इससे पहले मेयर वॉर्ड 43 में भी गए थे और वहां स्वच्छता के लिए लगे एनजीओ के कर्मचारियों की गैर मौजूदगी पर उनका वेतन काटने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें