सनावादिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संवाद सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस बार यूनाइटेड नेशन्स की पर्यावरण थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है। इस पर संवाद के लिए सप्ताह भर कई विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। मई 30 से जून 5 तक प्रतिदिन सुबह 9.30 से 11.30 तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेंटर की निदेशिका डॉ जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि पिछले 31 साल से पर्यावरण दिवस पर हम इस तरह के आयोजन कर रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से हम लाखों लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर चुके हैं। इस सप्ताह भर के संवाद का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण में लोगों की सहभागिता बढ़ाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल बगई जो कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम भारत के प्रमुख हैं, वे पहले दिन वीडियो संदेश से शुभारंभ करेंगे। इसके बाद इंदौर के नादयोग कथक और संगीत संस्थान की संस्थापिका व निदेशिका डॉ रागिनी मख्खर पानी और वृक्षारोपण पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के सोल्युशन विषय पर संवाद के सूत्रधार पर्यावरण संरक्षक व पर्यावरणविद् डॉ दिलीप वाघेला, डॉ सुधेंद्र मोहन शर्मा, डॉ ओपी जोशी, वीरेंद्र गोयल और डॉ जयश्री सिक्का होंगे।
विज्ञापन
शहर के सभी प्रमुख लोग एक मंच पर
इसके बाद के दिनों में स्वस्थ जीवन के लिए डॉ रजत सोमानी और मीनल सोमानी, नर्सिंग कालेज के छात्रगण व उनकी निदेशिका डॉ उषा उकांडे, इंदौर कॉलेज आफ डेंटिस्ट्री व उनके डीन डॉ देस राज जैन, प्रो संध्या जैन, कुलपति प्रो उपिन्दर धर व प्रो संतोष धर, पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए डॉ रामगुलाम राजदान, वरुण रहेजा, डीएवीवी कुलपति डॉ रेणु जैन अपने विचार रखेंगे।
सनावदिया गांव को बनाएंगे प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त
सनावदिया गांव को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के कोस्तुब ऋषि, निक्की सुरेका, गोविंद माहेश्वरी, गोतम कासलीवाल, मनोज नागर, ब्रह्मा कुमारी पुष्प दीदी और गांव के सभी युवा वालेंटियर्स योजना बनाएंगे। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर संगीत गुरुकुल के संगीत से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद प्रकृति पर एक सामूहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर कलेक्टर डॉ इल्याराजा टी होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जयश्री सिक्का और डॉ संध्या तरफदार करेंगे।