फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: इंदौर की युवा वकील ने गाया सावन का गीत, इंस्टाग्राम पर मिले करोड़ों व्यूज, ट्रेंड में दूसरे नंबर पर

Fri, 14 Jul 2023 09:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वकील और गायिका नमिता चौधरी के सॉन्ग सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल, हर गाने को मिल रहे लाखों व्यूज
 
विज्ञापन
1 of 2
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने फैशन शो में नमिता के गाने प्ले किए हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सावन का मौसम हर किसी के मन को खुशी से भर देता है। सावन के गीत मन को एक अलग ही सुकून देते हैं। इन दिनों शहर की यंग वकील और गायिका नमिता चौधरी का गीत सावन का महीना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका यह सॉन्ग इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और इस पर बनी रील्स को लगभग करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा उनके अन्य गाने जैसे छाप तिलक, ऐ री सखी, ये लड़का हाय अल्लाह, तुम ही आना भी यू-ट्यूब पर काफी हिट है। सॉन्ग तुम ही आना... को अब तक यू-ट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अपने सॉन्ग सावन का महीना के सुपर हिट होने पर उन्होंने मीडिया से अपनी म्यूजिक जर्नी शेयर की। 

पेशे से वकील लेकिन म्यूजिक है पैशन 
नमिता अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताती हैं, मैं सीएस फाइनलिस्ट हूं। मैं प्रोफेशन से एक वकील हूं लेकिन म्यूजिक मेरा पैशन था और इसलिए ही मैंने इस क्षेत्र में आने बढ़ने का सोचा। जब मैं तीन साल की थी तभी से मुझे संगीत सुनना पसंद था। मैंने शुरूआती म्यूजिक अपने स्कूल में ही सीखा और उसके बाद कुछ समय के लिए संगीत गुरू गौतम काले से ट्रेनिंग ली। मेरा मानना है कि जब तक आपके म्यूजिक से लोग कनेक्ट नहीं हो पाएंगे, आपको सक्सेस नहीं मिलेगी। इसलिए अपने हर गाने में सोल डालने की कोशिश करती हूं ताकि अपने म्यूजिक के जरिए में लोगों से बात कर सकूं। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने फैशन शो में मेरे गाने प्ले किए हैं। फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने भी हाल ही में मेरे सॉन्ग्स को सोशल मीडिया पर लाइक किया है। 

इंस्टाग्राम पर नमिता के गाने पर बनी 687k रील
https://www.instagram.com/reels/audio/546326149323666/

यूट्यूब पर नमिता ने इस गाने को खुद गाकर तीन साल पहले अपलोड किया था
https://www.youtube.com/watch?v=y1M5F_5BwdM&feature=youtu.be
 

तीन सालों से कर रहा ट्रेंड 
नमिता बताती है,  साल 2019 में मैंने सॉन्ग सावन का महीना रिलीज किया था। लगभग तीन सालों से यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यंगस्टर्स इंस्टाग्राम रील्स बनाने में मेरे इस गाने का बहुत ज्यादा यूज कर रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि इस सॉन्ग को पिछले तीन सालों से ऑडियंस का इतना प्यार मिल रहा है।   

180 देशों में पसंद की जाती है नमिता की आवाज 
नमिता बताती है कि मैंने सॉन्ग रिक्रिएट करने की अपनी जर्नी साल 2017 में शुरू की थी। उस वक्त इंस्टाग्राम इतना पॉपुलर नहीं था लेकिन मेरे गानों को यू-ट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। मैं सारेगामा और टिप्स म्यूजिक के साथ काम कर चुकी हूं। अलग-अलग म्यूजिकल प्लेटफार्म पर मेरे गाने हैं और लगभग 180 से ज्यादा देशों के लोग मेरे गानों को सुनना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
नमिता वकील और सिंगर हैं साथ में सीएस फाइनल में भी पढ़ाई कर रही हैंं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
स्पॉटिफाई पर हर महीने दस मिलियन से ज्यादा लिसनर्स 
वे बताती हैं, मैं अलग-अलग शहरों में अब तक ढाई सौ से ज्यादा लाइव शोज कर चुकी हूं। म्यूजिक प्लेटफार्म स्पॉटिफाई पर हर महीने लगभग दस मिलियन से ज्यादा लोग मेरे सॉन्ग्स को सुनते हैं। मैं सोशल मीडिया पर हर हफ्ते एक या दो वीडियोज अपलोड करती हूं ताकि लगातार अपनी ऑडियंस के साथ कनेक्ट कर सकूं। मेरे सॉन्ग छाप तिलक को स्पॉटिफाई पर दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्ले किया है। 

टारगेट ऑडियंस का रखती हूं ध्यान 
नमिता बताती है, मैं जब भी कोई गाना प्रोड्यूस करती हूं तो सबसे पहले अपनी टारगेट ऑडियंस का ध्यान रखती हूं। सोशल मीडिया के जमाने में आपको अपनी टारगेट ऑडियंस को पहचानना और उसके अनुसार अपनी क्रिएटिविटी को ढालना बहुत जरूरी है। यंग जनरेशन हर दिन कुछ नया सर्च कर रही है और मार्केट में बने रहने के लिए आपको भी उतना ही इनोवेटिव होना होगा।

फ्यूचर में ऑरिजनल सॉन्ग पर काम करने की इच्छा 
नमिता बताती है, मैं अब तक सॉन्ग्स को रिक्रिएट कर रही थी। अब मुझे म्यूजिक और ऑडियंस दोनों की अच्छी समझ हो गई है। आने वाले एक से दो महीने में मेरा खुद के ऑरिजनल सॉन्ग रिलीज करने का प्लान है। इन सॉन्ग्स के लिए इंदौर के लॉकल आर्टिस्ट के साथ कॉलोबरेट कर रही हूं।  

ये है हिट करने का फॉर्मूला 
वे कहती हैं, कोई गाना तभी हिट होता है जब उसके लिरिक्स और म्यूजिक बहुत अच्छा होता है। मैंने हमेशा म्यूजिक के साथ इनोवेशन किया है। छाप तिलक सॉन्ग को आज तक फोक म्यूजिक के साथ सुना गया था। मैंने इसका अनप्लग्ड वर्जन तैयार किया और सिर्फ गिटार और तबले का इस्तेमाल किया। ये लोगों के लिए नई चीज थी जिसे काफी पसंद किया गया। 

एक गाने को तैयार करने में पंद्रह दिन का लगता है समय 
नमिता कहती हैं, वैसे तो ईश्वर की मुझ पर कृपा रही है कि उन्होंने मुझे इतनी अच्छी आवाज दी है कि लोग मेरी वॉइस से बहुत जल्दी कनेक्ट हो जाते हैं लेकिन गाने को क्रिएट करने में मुझे समय लगता है। म्यूजिक के साथ क्या नया करना है और वीडियो शूट जैसी प्रोसेस को मिलाकर एक गाने को तैयार करने में मुझे लगभग पंद्रह दिन का समय लगता है। किसी भी क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। मैं हर दिन लगभग एक घंटा संगीत का रियाज करती हूं ताकि हर दिन खुद को थोड़ा बेहतर कर सकूं। 

प्लान बी- हमेशा रखें तैयार 
वे कहती हैं, यंग जनरेशन जो सोशल मीडिया को एक करियर के रूप में देख रही है उन्हें मेरी एक सलाह है कि अपने लिए एक प्लान बी हमेशा तैयार रखें। एक बेसिक डिग्री के साथ अपने पैशन को फॉलो करें ताकि यदि आपको लाइफ में सक्सेस न भी मिले तो आपके पास हमेशा एक दूसरा ऑप्शन हो। किसी भी क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ने से पहले ये जानने की कोशिश करें कि आपको कौन सी चीज अच्छी लग रही है और क्या है जो आपको दूसरों से बेहतर बनाता है। अपने पैशन को पहचानें और फिर उस क्षेत्र में आने बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। किसी को सफलता जल्दी मिलती है तो किसी को थोड़ी देरी से मिलती है लेकिन यह ध्यान रखें कि आपको लगातार मेहनत करनी है। दूसरों की सलाह को सुनें लेकिन कभी भी अपने ऊपर सेल्फ डाउट मत आने दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें