फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंदौर में मामूली बात पर युवक की हत्या, चार दिन में तीन हत्याएं

Mon, 19 Dec 2022 01:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में लगातार हत्याएं हो रही है। चार दिन में तीन हत्याएं हो चुकी हैै। बेटमा क्षेत्र में देर रात दो भाईयों पर मामूली विवाद में हथियारों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप ग्रामीण क्षेत्र में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या राह चलते तीन युवकों से मामूली बात पर कर दी। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने हथियार निकाल कर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसका इलाज एमवाय अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार बेटमा क्षेत्र के सुरेश पंवार अपने भाई गजराज के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक खराब हो गई तो दोनो पैदल जाने लगे। इस बीच रास्ते से बाइक पर गुजर रहे चार युवकों ने उन पर टिप्पणी कर दी तो सुरेश ने उन्हें ललकारा। इसके बाद चारों युवक पलट कर आए और दोनो भाईयों से विवाद करने लगे। गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद प्राणघातक हमले तक जा पहुंचा। युवकों ने हथियार निकाल कर सुरेश के पेट और सीने पर हमला कर दिया। मौके पर ही सुरेश का खून काफी बह गया और उसकी मौत हो गई। भाई गजराज की हालत भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद चारों आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। वे मौके से फरार हो गए। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के कैमरें खंगाल कर सुराग खोजने की कोशिश कर रही है।

चार दिन में तीसरी हत्या

विज्ञापन

इंदौर में लगातार हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। नवंबर माह दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी और दिसंबर में चार दिन में शहर में तीन हत्याएं हो चुकी है। १७ दिसंबर को सुखलिया क्षेत्र में नशे की हालत में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी थी और लाश को नाले के पास फैंक आया था। 17 दिसंबर को एमआईजी क्षेत्र में एक इवेंट कंपनी संचालक की तीन गुंडों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें