फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गले के लाकेट में पहने चाकू से दिनदहाड़े हत्या, एक ही वार किया, चार सेकंड में चली गई जान

Sun, 30 Apr 2023 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गाड़ी रखने के विवाद में हुई हत्या, आरोपी फरार, मृतक और आरोपियों पर पहले से ही दर्ज हैं कई केस
 
विज्ञापन
दिनदहाड़े एक युवक की हत्या - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हीरानगर इलाके में घर के बाहर खड़े युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और हमले में युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपियों पर पहले से अपराध दर्ज हैं। पहले से इनका विवाद भी चल रहा था। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी निकालने की बात को लेकर रितेश पुत्र राकेश जाधव का विक्की और प्रथम से विवाद हुआ। इस विवाद में रितेश ने विक्की को थप्पड़ जड़ दिया था। शाम को भी विवाद हुआ। जैसे ही रितेश विक्की को मारने पहुंचा विक्की ने कटार नुमा लाकेट से विक्की ने रितेश के सीने पर वार कर दिया। 
इस बीच रितेश के परिवार की महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं ने विक्की को पकड़ना चाहा लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मोटर साइकल पर बैठकर भाग गया। उसे गंभीर हालत में परिजन एमवाय लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


चार सेकंड में गिर गया और जान चली गई
विक्की का वार इतना घातक था कि रितेश चार सेकंड बाद ही लड़खड़ाने लगा और गिर गया। रितेश के परिवार की महिलाओं और पड़ोसियों ने उसे संभाला  लेकिन तब तक रितेश नीचे गिर चुका था। सभी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर रितेश का उपचार शुरू करते इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

तुरंत भाग गया विक्की
हमला करने के बाद विक्की तुरंत ही गाड़ी से भाग गया। रितेश के घर की महिलाओं ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तेजी से भाग गया। रितेश के गिरते ही सभी उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे बचा नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें