फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर शहर में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, इमारत की हुलिया बिगाड़ा

Tue, 13 Sep 2022 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी इमारत पर अतिक्रमण रिमूवल की कार्रवाई की गई। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई निरंतर जारी है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की तरफ से मंगलवार सुबह बड़ी इमारत पर अतिक्रमण रिमूवल की कार्रवाई की गई है। शहर के एबी रोड पर यह इमारत बिना काम पूरा किए अधिभोग प्रमाण पत्र और फायर एनओसी के ही तैयार कर दो बड़े ब्रांड को किराए पर दी जा रही थी।

विज्ञापन


एबी रोड इंडस्ट्रीज हाउस के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर अवैध निर्मित व्यावसायिक बिल्डिंग पर निगम का बुलडोजर चला। एबी रोड पर निर्मित व्यावसायिक बिल्डिंग में पार्किंग फ्लोर के ऊपर प्रथम तल पर 1.2 मीटर की बालकनी से फ्रंट MOS के तल तक पहुंचने के लिए प्रत्येक दुकान के सामने फ्रन्ट MOS में पक्की सीढ़ियों का निर्माण कर आगे के खुले भाग पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे पब्लिक स्पेस खत्म हो गया है, जिससे सामान्य जन को आवागमन में असुविधा होती है। साथ ही पहले तल की छत की ऊंचाई को कम करके स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन किया।

इसके अलावा टेरेस फ्लोर पर 12.5 मीटर की स्वीकृत ऊंचाई के अतिरिक्त लगभग 9 मीटर ऊंचाई में लगभग 2000 वर्ग फीट की स्लैब डाली गई है, जिसके नीचे 2 फ्लोर में कमरे और बाथरूम का निर्माण किया गया है। इस ऊंचाई के कारण फायर सेफ्टी और आपातकालीन स्थितियों में विपरीत परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। साथ ही सड़क सेटबैक की भूमि पर भी अनाधिकृत कब्जा कर सिमेंटीकरण किया गया।
विज्ञापन


बिल्डर नीलू पंजवानी को सुधार के लिए नोटिस भी दिया गया। लेकिन इसके बाद भी भवन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिसके फलस्वरूप अनुज्ञा विपरीत अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई को चार पोकलेन मशीन, पांच जेसीबी और डेढ़ सौ कर्मचारियों द्वारा अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, एसडीएम प्रतुल सिन्हा, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अनूप गोयल गजल खन्ना और भवन निरीक्षक अंकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें