फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC: एमपीपीएससी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन रोका, आयोग को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 07 Feb 2024 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छात्रों ने कहा कि दो दिन में आयोग ने मांगें नहीं मानी तो फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। छात्र मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने पर अड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
छात्रों ने विरोध प्रदर्शन को दो दिन के टाला। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में चल रहा एमपीपीएससी छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। छात्रों ने कहा है कि हमने आयोग को दो दिन का समय दिया है यदि दो दिन में हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम फिर से प्रदर्शन शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


क्या है मामला
छात्रों का कहना है कि एमपीपीएससी की प्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ 45 दिन का समय दिया गया है। इतने समय में सिलेबस पूरा नहीं हो सकता है। इस बात पर छात्र विरोध कर रहे हैं और परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

34 घंटे चला प्रदर्शन
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे यह प्रदर्शन शुरू हुआ था जो बुधवार दोपहर में रोका गया। इस दौरान छात्र करीब 34 घंटे तक एमपीपीएससी कार्यालय के सामने ही डटे रहे। रात में भी छात्रों ने यहीं पर डेरा डाले रखा और नारेबाजी करते रहे। इस बीच कई बार अधिकारी उन्हें समझाने आए लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें