फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मप्र में कोल्ड डे की चेतावनी, कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे के कारण घरों में कैद हुए लोग

Sat, 20 Jan 2024 09:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP Weather Today : तेज गति से चल रही उत्तरी हवाओं ने मप्र के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव कर दिया है। आने वाले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। उत्तरी हवाओं के रुकने के बाद ही मौसम बदलेगा। 
 
विज्ञापन
Weather Forecast 20 January 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गति से चल रही उत्तर भारत की हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी लोगों को कंपकंपा दिया है। इन दिनों एक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हवाओं का चलना जारी है। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों और सिंगरौली, सीधी, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, शिवपुरी और दतिया जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी और घना कोहरा होने की संभावना है। राज्य के शेष संभाग में सूखा ही रहेगा। राज्य के मुख्य रूप से उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। अभी दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम बने रहेगा। उत्तरी हवाओं के रूख बदलने के बाद ही मौसम बदलेगा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान खरगोन का 27.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया और नौगांव का 3 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


Mp Weather Today चेतावनियां (अगले 24 घंटों के दौरान)
1. छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, कटनी, अन्नुपुर, सतना, सीधी, रीवा, अमुगंज, ग्वालियर, दतिया, भिंड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीत होने की संभावना है।
2. श्योपुर-कलां, बैतूल, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे होने की संभावना है।
3. सागर, पन्ना, कटनी, शहडोल, अन्नुपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भिंड, दतिया जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।
4. निवाड़ी और छतरपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।
5. सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पाना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा (50 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता) रहने की संभावना है।
विज्ञापन

6. मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर-कलां, सिंगरौली, अन्नुपर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, अबलपुर, मंडला, दमोह जिले में अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा (दृश्यता 200 मीटर और 800 मीटर के बीच) रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

7. टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी जिलों में पाला पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें