फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics News: तिरुपति प्रसादम पर बोलेे मंत्री विजयवर्गीय-सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ हो रहा

Sat, 21 Sep 2024 06:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रसादम के मुद्देे पर मंत्री विजयवर्गीय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रसाद में मिलावट लोगों का धर्म भ्रष्ट करने जैसा है। मैने कई बार वहां का प्रसाद खाया। मुझे लग रहा है कि पता नहीं मैने कौन सी चर्बी खाई होगी।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति मंदिर के प्रसाद मेें चर्बी और मछली के तेल की मिलावट का मामला चर्चा में है। इस मामले में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम मेें कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रति देशभर के लोगों की आस्था है, लेकिन कुछ लोग आस्था और सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

 

प्रसादम के मुद्देे पर मंत्री विजयवर्गीय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रसाद में मिलावट लोगों का धर्म भ्रष्ट करने जैसा है। मैने कई बार वहां का प्रसाद खाया। मुझे लग रहा है कि पता नहीं मैने कौन सी चर्बी खाई, जो लोग इस तरह का काम कर रहे है। उन्हें तो मृत्युदंड दे देना चाहिए।


आपको बता दे कि तिरुपति के प्रसाद लड्डू को लेकर हुई शिकायत के बाद उसकी लैब में जांच कराई गई थी। जांच में मछली का तेल और चर्बी मिलने की पुष्टि हुई है। तिरुपति मंदिर में हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें