फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन घर में गिरने से घायल, सिर में चार टांके लगे

Mon, 16 Oct 2023 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से सात बार की सांसद और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन गिरने से घायल हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची है। गिरने से वे लहूलुहान हो गईं, चार टांके लगे हैं। सोमवार को सिटी स्कैन भी किया गया है। 
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इंदौर स्थित अपने घर में गिरने से घायल हो गई। उनके सिर में चोट पहुंची है। चार टांके लगे हैं। सोमवार को सीटी स्कैन भी किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन शनिवार को अमेरिका से लौटी थीं। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह हुआ था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ताई श्रीश्री रविशंकर के एक कार्यक्रम से लौटकर आई थीं। फिर रोज की तरह सूर्य को जल चढ़ाने जा रही थी, तभी उनके पैर में रस्सी उलझ गई, और वे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज और ताई की चीख की सुनकर उनके बेटे मिलिंद उतरे। उन्होंने देखा कि उनके सिर से खून बह रहा था। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए शाम तक भर्ती रखा गया। उनके सिर पर चार टांके भी लगाए गए हैं। शाम को ताई घर आईं। सिर में चोट होने के चलते सोमवार को सीटी स्कैन भी करवाया गया।

महाजन ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार को घर में काम के दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर गई थी। सिर में चोट लगी थी। चार टांके लगाए गए हैं। अब ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं। अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। बता दें कि सुमित्रा महाजन सात बार सांसद रह चुकी हैं। वे लोकसभा की अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें