फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में छठवीं मंजिल से गिराकर कुत्ते की हत्या, पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

Fri, 27 Jan 2023 07:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में कुत्ते को 6वीं मंजिल से गिराकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को छठवें माले से गिराकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैसे ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी लगी, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि लसूड़िया पुलिस को पीपुल्स फॉर एनिमल की पियांशु जैन सहित अन्य लोगों ने यह सूचना दी कि रॉयल अमर ग्रीन बिल्डिंग के छठवीं मंजिल से एक कुत्ते की गिरने से मौत हो गई है। फिलहाल, लसूड़िया पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्जकर पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले भी आ चुके पशु क्रूरता के मामले...

  • इंदौर में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पूर्व में एरोड्रम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए कुत्ते पर कार चढ़ा दी थी, जिसमें बेजुबान की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना का सासीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
  • वहीं, हीरा नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक कुत्ते की बेहरमी से पिटाई की थी। यह पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
  • वहीं, भोपाल से भी पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डॉग को बड़े तालाब में फेंकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें