फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं को नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Thu, 26 Jan 2023 10:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से मध्यप्रदेश में जो माहौल बनाया था उसे भुनाने की जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता विवादों में उलझ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने का कई कांग्रेसी नेताओं ने विरोध किया था। अब उन सभी नेताओं को प्रदेश कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया था, नव मनोनीत अध्यक्ष के खिलाफ आपने शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन इंदौर के सामने अनुचित नारे लगाए, कांग्रेस की रीति नीति के खिलाफ आचरण किया और पुतला जलाया। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अत: आप सात दिन में जवाब दें कि आपके इस अनुशासनहीन आचरण के कारण क्यों ना आपको पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाए। 

यह नाम शामिल
जिन नेताओं को नोटिस दिया गया है उनमें तेज प्रकाश राणे, संतोष वर्मा, पुखराज राठौड़, नीलेश सैन शैलु, इम्तियाज बेलिम, संजय बाकलीवाल, गणपत जारवाल, जिनेश झांझरी शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्या है विवाद 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। इस फैसले का पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और उनके समर्थक विरोध कर रहे थे। उन्होंने इंदौर में विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही भोपाल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने भी इस फैसले का विरोध किया। इससे कमलनाथ नाराज हो गए। फैसले को स्थगित करते हुए महेंद्र जोशी को अध्यक्ष बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें