फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में ई-वीजा सुविधा न होने से भड़के सांसद, कहा- एयरलाइंस पहले ही यात्रियों को क्यों नहीं रोकती

Thu, 09 Mar 2023 09:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देश के कई शहरों में ई-वीजा मान्य है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर यह स्वीकार नहीं है। 22 फरवरी को ब्रिटिश नागरिक का ई-वीजा इंदौर एयरपोर्ट पर नहीं स्वीकार किया गया और उसे दुबई भेज दिया गया। इससे पहले भी कुछ यात्रियों को वापस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर ई वीजा मान्य नहीं है। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट पर ई-वीजा मान्य नहीं होने और यात्रियों को लौटाने का मुद्दा गुरुवार को विमानतल सलाहकार समिति की बैठक में उठा। सांसद शंकर लालवानी ई-वीजा के मामले में एयर इंडिया के अफसरों पर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि जब इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं है तो दुबई से जो यात्री ई-वीजा पर आते हैं, उन्हें एयरलाइंस के अधिकारी पहले ही क्यों नहीं रोक लेते? 

विज्ञापन


19 जुलाई 2019 को इंदौर से दुबई की उड़ान शुरू हुई थी। तब से ही यात्री कागजी वीजा के साथ ई-वीजा पर यात्रा की अनुमति की मांग कर रहे हैं। समिति के सदस्य हेमेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि पहले दुबई की उड़ान सप्ताह में तीन दिन थी। अब सप्ताह में एक दिन कर दी गई है। इससे इंदौर से दुबई का किराया महंगा हो गया है। ऐसा ही रहा तो फिर इंदौर और आसपास के यात्री दुबई के लिए इंदौर से उड़ान लेने के बजाए दूसरे शहरों से दुबई जाना पसंद करेंगे। दुबई उड़ान के फेरे इंदौर से बढ़ाना चाहिए। देश के कई शहरों में ई-वीजा मान्य है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर यह स्वीकार नहीं है। 22 फरवरी को ब्रिटिश नागरिक का ई-वीजा इंदौर एयरपोर्ट पर नहीं स्वीकार किया गया और उसे दुबई भेज दिया गया। इससे पहले भी कुछ यात्रियों को वापस भेजा जा चुका है।

विमानतल के आसपास के पेड़ों की छंटाई होगी
बैठक में पक्षियों के विमान से टकराने का मुद्दा भी उठा। यह तय हुआ कि पुराने लाउंज के आसपास काफी पेड़ हैं। उनकी छंटाई की जरूरत है। एरोड्रम थाने के पेड़ की ट्रीमिंग भी होना चाहिए। सबसे ज्यादा पक्षी टकराने का खतरा वहीं होता है। बैठक में टर्मिनल भवन के सामने ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए स्थाई रूप से ट्रैफिक पुलिस जवानों की ड्यूटी पर भी बात हुई। बैठक में कलेक्टर इलैया राजा, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, सावन लढ्डा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें