फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: विजयवर्गीय बोले- इस बार नए चेहरों को मिलेगा मौका, नया नेतृत्व आना चाहिए

Thu, 09 Mar 2023 09:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहकर नई बहस छेड़ दी है कि इस बार पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवा और नए चेहरों को मौका देगी। उन्होंने यह भी कहा कि नया नेतृत्व आना चाहिए। 
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय गली में क्रिकेेट खेलते हुए। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी कैलाश विजयवर्गीय होली के त्योहार के समय अलग रंग में नजर आए। उनके विधायक बेटे आकाश ने गेंदबाजी की और विजयवर्गीय ने बल्ला थाम चौके-छक्के लगाए। हर साल विजयवर्गीय होलिका दहन के समय मोहल्ले में गली क्रिकेट खेलते हैं। ऐसा वे 30-35 साल से कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान यह कहकर नई बहस छेड़ दी है कि इस बार पार्टी नए चेहरों को मौका देगी। इस दौरान नया नेतृत्व भी आना चाहिए।

विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीतिक व्यस्तता के कारण गली के लोगों से मिलने का समय नहीं मिलता। होली के त्योहार में रातभर उनके साथ क्रिकेट खेलता हूं। इस मौके पर उन्होंने राजनीति से जुड़ी बातें भी की। उनसे पूछा कि इस बार भाजपा कितनी सीटें प्रदेश में लाएगी, तो उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हम ओवर काॅन्फिडेंस में थे।इस वजह से दो-तीन सीटें कम आई थी। इस बार प्रदेश में भाजपा का रंग दिखाई देगा। कम से कम डेढ़ सौ सीटें भाजपा की झोली में आएंगी। विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार भाजपा कई नए चेहरों को मौका देगी। नया नेतृत्व भी आना चाहिए। कांग्रेस का रंग फीका पड़ गया है। उनके पास न नीति है न नेता बचे है।

30 साल से मेरा वजन एक जैसा

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि वे अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते है। हर रोज एक घंटे व्यायाम करते है। कई बार चुनावी अभियान व अन्य कारणों से गैप हो जाता है। वर्ष 1990 से मेरा वजन 70 से 75 किलोग्राम के बीच है। अभी कुछ दिनों से व्यायाम नहीं हो पाया, इसलिए तीन किलो वजन बढ़ गया है। उसे जल्दी ही मैं कम कर लूंगा। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले पहलवान टेलर ने कपड़ों को जो नाप लिया था, वो आज भी नहीं बदला।

धुलेंडी पर दिनभर घूमे मोहल्ले में
विजयवर्गीय ने धुलेंडी के दिन का ज्यादातर समय मोहल्ले में दिया। जिन परिवारों में किसी सदस्य की मृत्यु हो गई थी। उनके घर बैठने के लिए विजयवर्गीय गए। धुलेंडी पर करीब 40 से ज्यादा घरों में वे रंग डालकर सूतक हटाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें