फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: विजयवर्गीय ने लिया एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में मकान, मतदान के एक दिन पहले गृह प्रवेश

Thu, 16 Nov 2023 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय अब तक चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके है। उन्हें पहली बार विधायक का टिकट चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से मिला था। इसके बाद उन्हें दो नंबर विधानसभा क्षेत्र का टिकट दिया। इस विधानसभा क्षेत्र से वे लगातार तीन बार चुनाव जीते।

विज्ञापन
विजयवर्गीय ने नए मकान के बाहर लगाई नाम पट्टिका। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान के एक दिन पहले एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के संगम नगर में दो मंजिला मकान में गृह प्रवेश किया। इस मकान के बाहर उन्होंने नेम प्लेट भी लगाई। जिस पर खुद के नाम के अलावा उनके बेटे और  आकाश विजयवर्गीय का नाम भी लिखा है। आकाश के नाम के साथ विधायक भी लिखा गया है।  

समर्थकों का कहना है कि इस मकान में वे अपना कार्यालय भी संचालित करेंगे। 16 नंवबर को उन्होंने मकान का गृह प्रवेश किया। इस मौके पर उन्होंने नए मकान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया और पत्रकारों से भी चर्चा की। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। हमारी सरकार को लिए एंटी इकमबेंसी फेक्टर नहीं है,क्योकि डेढ़ साल तक प्रदेश की जनता ने कमल नाथ सरकार को झेला, इसलिए उनके खिलाफ जनता में आक्रोश है।

महू में भी लिया था मकान

विजयवर्गीय अब तक चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके है। उन्हें पहली बार विधायक का टिकट चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से मिला था। इसके बाद उन्हें दो नंबर विधानसभा क्षेत्र का टिकट दिया। इस विधानसभा क्षेत्र से वे लगातार तीन बार चुनाव जीते।

विज्ञापन


इसके बाद भाजपा ने उन्हें महू से दो बार टिकट दिया था। महू से जब वे पहली बार चुनाव लड़े थे तो उन्होंने वहां पर भी मकान लिया था। बाद में मकान में विधायक कार्यालय संचालित किया था। विजयवर्गीय का पैतृक निवास नंदानगर में है। वहां संयुक्त रुप से उनका परिवार रहता है। कैलाश के भाई विजय विजयवर्गीय का परिवार भी नंदानगर में रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें