फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: MP में तीसरे दल के एकमात्र विधायक का 'कार'नामा, बाइक से ही 300 KM का सफर तय कर पहुंचे भोपाल

Wed, 06 Dec 2023 05:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डोडियार के पास न नौकरी है न धंधा। खेती से उनकी आजीविका चलती है और वकालत भी करते हैं। चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। प्रचार में जो 12 लाख रुपये उन्होंने खर्च किए। उसे भी डोडियार ने आदिवासी समाज से आर्थिक मदद लेकर चुकाया है। 
विज्ञापन
बाइक से भोपाल पहुंचे सैलाना विधायक डोडियार। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश डोडियार को चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से जुड़ी प्रक्रिया करने भोपाल जाना था। पहले उन्होंने कार की व्यवस्था की। समय पर इसका इंतजाम नहीं हुआ तो वे अपनी बाइक से ही भोपाल के लिए निकल पड़े। उनके साथ बाइक पर उनका एक सहयोगी भी था। कुछ देर विधायक ने बाइक चलाई तो कुछ दूरी उनके सहयोगी ने नापी। पांच घंटे का सफर तय कर विधायक डोडियार भोपाल पहुंचे।

विज्ञापन


बाइक पर लिखवाया एमएलए
सैलाना विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के विधायक बने डोडियार के पास खुद की कार नहीं है। उनके पास अपनी एक बाइक है। जिस पर एमएलएल लिखवा लिया। वे उसी से भोपाल चले गए। डोडियार के पास न नौकरी है न धंधा। खेती से उनकी आजीविका चलती है और वकालत भी करते हैं। चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। प्रचार में जो 12 लाख रुपये उन्होंने खर्च किए। उसे भी डोडियार ने आदिवासी समाज से आर्थिक मदद लेकर चुकाया है।

पांच घंटे में पहुंचे भोपाल
डोडियार सुबह 9 बजे अपने एक साथी के साथ सैलाना से भोपाल के लिए निकले थे। वे पांच घंटे में भोपाल पहुंचे। वहां वे विधानसभा में जाकर आवास आवंटन व अन्य प्रक्रिया की जानकारी लेंगे। उधर भोपाल में अन्य विधायकों के पहुंचने को सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


राऊ से चुनाव लड़े मधु वर्मा भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। भोपाल पहुंचने वालों में गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर और उज्जैन के विधायक मोहन यादव भी शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भोपाल में हैं, जबकि मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें