फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी बोले- इस बार तीन नंबर विधानसभा में चेहरे का चुनाव है

Sat, 04 Nov 2023 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जोशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में क्षेत्र के व्यापारी चंदे से परेशान रहे।  हमारी पहली प्राथमिकता व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल देना है। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की पीली गैंग का भी बड़ा खौफ रहता है। 
विज्ञापन
आमने सामने कार्यक्रम में पिंटू जोशी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आमने सामने कार्यक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार पिंटू जोशी तो पहुंचे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार गोलू शुक्ला नहीं आए। थोड़ी देर इंतजार के बाद पिंटू ने अपनी बात मीडिया के सामने रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन नंबर विधानसभा में इस बार चेहरे का चुनाव है। जनता योग्य उम्मीदवार को पसंद करेगी। तीन नंबर विधानसभा में वोटरों की संख्या कम होने के सवाल पर वे बोले कि यह विधानसभा क्षेत्र पुराना शहर है। यह व्यापारिक क्षेत्र में तब्दील हो गया है, लेकिन हमें इंदौरियत को भी बचाना है। इस क्षेत्र में पार्किंग की कमी है, बड़े मैदान नहीं है, इसलिए लोग व्यापार यहां करते है और रहने दूसरे इलाकों में जा रहे है।

जोशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में क्षेत्र के व्यापारी चंदे से परेशान रहे। व्यापारियों से धमका कर चंदा वसूला जाता है। हमारी पहली प्राथमिकता व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल देना है। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की पीली गैंग का भी बड़ा खौफ रहता है।

भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला द्वारा खुद को तीन नंबर विधानसभा के निवासी बताने पर पिंटू ने कहा कि यदि वे तीन नंबर विधानसभा के रहवासी है तो फिर एक नंबर विधानसभा से टिकट क्यों मांग रहे थे। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए गए कामों के बारे में पिंटू ने कहा कि ज्यादातर काम 60 प्रतिशत कमीशन पर हुए है। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता नहीं है। नाला टैपिंग प्लाॅप हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें