फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना विवेकानंद से की

Thu, 19 Oct 2023 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 बेरोजगारी के मुद्देे पर सूर्या बोले कि- इतनी आबादी वाले देश में बेरोजगारी का मुद्दा है। हम इससे इनकार नहीं कर रहे है, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर काम हुए है, उससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले है। 
विज्ञापन
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में इंदौर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की है। उन्होंने मोदी को युवाओं का राॅक स्टार भी बताया। सूर्या बोले- मोदी विवेकानंद के भक्त हैं और उनकी तरह मोदी भी युवा वर्ग पर भरोसा करते हैं। वे जानते हैं कि युवाओं में देश को आगे ले जाने का सामर्थ्य है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कम युवा दावेदारों को टिकट दिए जाने के सवाल पर वे बोले कि मैं मानता हूं कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए। इस बार भी मौका दिया गया है, लेकिन मोर्चा कार्यकर्ता की असली जिम्मेदारी पार्टी को चुनाव जिताने की है। उम्मीदवार तय होने के बाद उनके लिए संगठन की विचारधारा ही उम्मीदवार होती है और पूरी मेहनत से काम में जुट जाते हैं।

विपक्ष के इंडिया गठबंधन के मुद्दे पर वे बोले कि सनातन धर्म और भारत की विरासत को खत्म करने के लिए वे एक हुए हैं। सनातन इस देश की पहचान है, उसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 लाख युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वे जानते हैं कि देश को आगे बढ़ाने में हमारी सरकार क्या कर रही है। मैं मानता हूं कि वे भाजपा को ही पसंद करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा उठाए जाने पर सूर्या बोले- इतनी आबादी वाले देश में बेरोजगारी का मुद्दा बना हुआ है। हम इससे इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर काम हुए हैं, उससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। देश में 90 हजार स्टार्टअप चल रहे हैं, जो युवा वर्ग को रोजगार दे रहे हैं। हमारे देश का युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। राहुल और प्रियंका गांधी देश के युवा वर्ग को भटकाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें