फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस आतंकी संगठनों के साथ खड़ी रहती है

Tue, 17 Oct 2023 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने कहा कि हम यह नहीं कहते है कि आप भाजपा का झंडा लेकर निकले और भाजपा को समर्थन दे, लेकिन यह जरुर देखे कि भाजपा राष्ट्रहित में काम कर रही है और हमारा देश किस और जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रमुद्धजनों के सम्मेलन में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस हमास जैसे संगठनों के साथ खड़ी है, जो विश्व में आतंकवाद फैलाने का काम कर रहा है,जबकि भाजपा सर्वे भवन्तु सुखिन: के लिए काम कर रही है। वे प्रबुद्धजनों के मिलन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रबुद्धजनों से कहा कि हम यह नहीं कहते है कि आप भाजपा का झंडा लेकर निकले और भाजपा को समर्थन दे, लेकिन यह जरुर देखे कि भाजपा राष्ट्रहित में काम कर रही है और हमारा देश किस तरफ जा रहा है।

विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल राजनीतिक पार्टियों के देश के प्रति नजरिये को परखने का समय है। कार्यक्रम में डॉ. अनिल बाफना, डॉ. सुनील जैन, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. मंगल मिश्रा, डॉ. राजीव झालानी, डॉ. रूपेश कुम्भज, डॉ. जितेन्द्र सांखला, नारायण भूतड़ा, शिव जिंदल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन


 सापरा बोले,भाजपा सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा, मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर में कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया। इस मौके पर सापरा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज प्रदेश की जनता के लिए ठगराज साबित हुए। उन्होंने सिर्फ झूठे वादे किए। कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि हमने जो वादे किए है। वे सरकार आते ही पूरे किए जाएंगे।कांग्रेस की सरकार के अच्छे कामों से घबराकर ही भाजपा ने हमारी सरकार गिराई थी।

जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने कमल नाथ सरकार गिराते हुए कहा था कि किसानों की कर्ज माफी समय पर नहीं हुई,इसलिए सरकार हमने गिरा दी, लेकिन साढ़े तीन साल में भाजपा ने किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं किए। पटवारी ने कहा कि हमारी सरकार की प्रदेश में वापसी होते ही इंदिरा गृह ज्योति योजना को हम फिर शुरू करेंगे। 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ योजना को भी वापस शुरू करेंगे। पुरानी पेंशन योजना को कांग्रेस पार्टी फिर लागू करेगी। यह वचन हमने वचन पत्र में भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें