फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अंतरसिंह दरबार का टिकट कटने से समर्थक नाराज, निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना

Sat, 21 Oct 2023 09:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंतरसिंह दरबार का टिकट कटने से कार्यकर्ता नाराज हैं, उन्होंने विरोध में बैठक की और रैलियां निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अंतरसिंह दरबार के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद कई क्षेत्रों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसी में से एक सीट महू की है। कल रात आई सूची में महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। आज सुबह नांदेड़ गांव में अंतरसिंह दरबार के समर्थक इकट्ठा हो गए और नारेबाजी की। दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन


अंतरसिंह दरबार लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं। 2008 में कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाली थी और दूसरी बार भी उन्हें ही हराया था। तीसरी बार उषा ठाकुर ने उन्हें हराया। उनका टिकट कट जाने से निराश समर्थक रैली निकालकर सभा भी कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दरबार अपने समर्थकों से चर्चा करने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। दरबार महू विधानसभा से पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं।

उषा ठाकुर को सात हजार के अंतर से मिली थी जीत
2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंतर सिंह दरबार ने मंत्री उषा ठाकुर को मात्र 7 हजार 157 वोटों के अंतर पर लाकर खड़ा कर दिया था। इसलिए दरबार को इस बार पूरी उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें