नाबालिग छात्रा से रेप का मामला इंदौर में सामने आया है। छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है।रेप करने वाला आरोपी भी नाबालिग है और भाजपा नेत्री का बेटा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती की और फिर उसके साथ लगातार कई बार रेप करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा।
पीडि़ता ने इंदौर पुलिस को बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह शाम को कोचिंग जाती है। कोचिंग के बाहर अक्सर एक किशोर उससे बात करने की कोशिश करता था और मेरे लिए गिफ्ट भी ले आया। मैने उससे बातें शुरू कर दी तो एक दिन वह मुझे अपने घर ले गया और जबरजस्ती की। मैने विरोध किया तो उसने धमकियां दी। इसके बाद वह कई बार मुझे घर ले गया और मेरे साथ रेप करता रहा।
छात्रा ने बताया कि 1 सितंबर को फिर वह मुझे कोचिंग के बाहर मिला। मेरी तबीयत खराब थी और पेट में दर्द था, मैने इनकार कर दिया, लेकिन मुझे फिर भी वह अपने साथ ले गया। जब मेरा पेट ज्यादा दर्द होने लगा तो डाक्टरों को बताया।
डाक्टरों ने पेट में बच्चा होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों के साथ पीडि़ता परदेशीपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। आरोपी की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।