फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की दिक्कत से इंदौर की 12 फ्लाइट कैंसिल, रात में और फ्लाइट थमने की आशंका

Fri, 19 Jul 2024 07:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Microsoft Outage: एप से बुकिंग में भी दिक्कत हुई, एंटीवायरस सॉफ्टवेयर 'क्राउडस्ट्राइक' के अपडेट के बाद यह समस्या आई है।
 
विज्ञापन
microsoft - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवा में खराबी का मध्य प्रदेश पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा। इंदौर एयरपोर्ट पर 12 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 6 आने वाली और 6 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। देर रात तक और उड़ानें रद्द होने की आशंका है। यात्रियों को सेवाओं में व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल एयरपोर्ट पर भी यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे से हुई दिक्कत
यह दिक्कत शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर 'क्राउडस्ट्राइक' के अपडेट के बाद यह समस्या आई है। दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंकिंग और कई कंपनियों के कामकाज प्रभावित हुए हैं। भारत में, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सेवाओं में व्यवधानों की सूचना दी है। इंदौर एयरपोर्ट से प्रतिदिन 40 से अधिक उड़ानें आती-जाती हैं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन और इंडिगो ऐप से टिकट बुकिंग में भी दिक्कतें थीं।

कंपनी सुधार कर रही
माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है और इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है। हालांकि माना जा रहा है कि अभी और भी दिक्कतें आ सकती हैं। 

रद्द करने की आवश्यकता नहीं थी
भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक, रामजी अवस्थी के अनुसार, एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन और इंडिगो ऐप से टिकट बुकिंग में शुक्रवार सुबह 11 बजे से दिक्कतें शुरू हुईं। यह माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सेवा में खराबी के कारण हुआ था, जिससे दुनिया भर में कई कंपनियों के कामकाज प्रभावित हुए थे। इन दिक्कतों के कारण, यात्रियों को असुविधा हुई और कुछ ने अपनी यात्रा रद्द करने का फैसला किया। जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी, उन्हें मैन्युअल रूप से चेक-इन करवाना पड़ा। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भोपाल से किसी भी उड़ान को रद्द करने की आवश्यकता नहीं थी। मुंबई के लिए रद्द की गई एकमात्र उड़ान तकनीकी कारणों से थी, न कि माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से।

इंदौर आने-आने जाने वाली ये फ्लाइट्स कैंसिल होने की सूचना

फ्लाइट नंबर कहां से कहां
6E551 मुंबई से इंदौर
6E798 कोलकाता से इंदौर
6E2208 दिल्ली से इंदौर
6E489 चेन्नई से इंदौर
6E225 मुंबई से इंदौर
6E621 हैदराबाद से इंदौर

इंदौर से जाने वाली फ्लाइट

फ्लाइट नंबर कहां से कहां
6E552 इंदौर से मुंबई
6E6566 इंदौर से कोलकाता
6E756 इंदौर से चेन्नई
6E2019 इंदौर से दिल्ली
6E6598 इंदौर से मुंबई
6E147 इंदौर से पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें