वैध हुई काॅलोनियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
- फोटो : amar ujala digital
चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध काॅलोनियों को वैध करने का काम शुरू कर दिया है। इंदौर में अवैध से वैध हुई काॅलोनियों के रहवासियों को एक समारोह मेें प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में 100 कालोनियां वैध हो चुकी है। इससे रहवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। सभी विभागों के सहयोग से इन कालोनियों को वैध किया गया है।
इसके बाद सवा सौ कालोनियां अक्टूम्बर में वैध करेंगे। तुलसी नगर को भी अगले माह वैध किया जाएगा। मेयर ने कहा कि वैध हुई काॅलोनियों मेें बने हुए मकानों पर नक्शे भी पास हो सकेंगे। रहवासियों को समय पर संपति्तकर,जलकर और स्वच्छता कर जमा करना होगा। इसके बदले नगर निगम काॅलोनियों में विकास करेगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अवैध कालोनियों में सड़क बनाने का काम 20 साल पहले निगम ने शुरू किया था। अब काॅलोनियां वैध हो गई है तो विकास तेेजी से होगा।
विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि अवैध कालोनियां इस शहर पर बदनुमा दाग के समान थी। वहां काम कराने में जनप्रतिनिधियों को भी परेशानी आती थी। अब उन कालोनियों में विकास में रोड़े नहीं आएंगे। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि वर्षों से अवैध कालोनियों को वैध करने की मांग उठ रही थी। अभी 100 कालोनियां वैध हो चुकी है। जो कालोनियां रह गई है। भविष्य में वे कालोनियां भी वैध हो जाएगी।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में इंदौर को देश का नंबर वन शहर बनाना है। 100 अवैध कालोनियों को वैध करना मील का पत्थर साबित होगा।कॉलोनी सेल प्रभारी राजेश उदावत ने कहा कि इन कालोनियों के रहवासी को अब लोन मिल सकेगा। वे मकानों का पंजीयन भी करा सकेंगे।
636 अवैध काॅलोनियां है शहर में
इंदौर मेें नगर निगम ने 636 अवैैध काॅलोनियां चिनि्हत की है। उनमें से 196 काॅलोनियों को अवैध से वैध करने की प्रप्क्रिया शुरू हो गई। 100 काॅलोनियां वैध हो चुकी है। सबसे ज्यादा पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में काॅलोनियां वैध हुई है।