फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:दफ्तर में घुस कर लूट, पिस्टल अड़ाकर नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे, फायर भी किया

Sun, 16 Jul 2023 11:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 पालदा के समता नगर में निकेश अग्रवाल का दफ्तर है। वे कृषि उत्पादों को बेचते है। शाम सात बजे दो बदमाश उनके दफ्तर में आए और पिस्टल दिखाकर निकेश को रुपये निकालने के लिए कहा। निकेश ने इनकार किया तो बदमाश ने उनकी जेब खंगाली। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में फिर चोरी और लूट की वारदातें बढ़ गई है। शहर के पश्चिम क्षेत्र में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय हैै। पूर्वी क्षेत्र में भी नकाबपोश बदमाशों ने एक दफ्तर में घूसकर कृषि व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर लूट को अंजाम दिया। अब पुलिस बदमाशों को खोज रही है। बदमाश लूट के बाद बाइक पर सवार होकर भाग गए।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार पालदा के समता नगर में निकेश अग्रवाल का दफ्तर है। वे कृषि उत्पादों को बेचते है। शाम सात बजे दो बदमाश उनके दफ्तर में आए और पिस्टल दिखाकर निकेश को रुपये निकालने के लिए कहा। निकेश ने इनकार किया तो बदमाश ने उनकी जेब खंगाली। जेब में दो हजार रुपये रखे थे। वह बदमाश ने निकाल रख लिए।

विज्ञापन

इसके बाद दराज खोलने को कहा। उसमें एक लाख रुपये थे। बदमाश ने रुपये निकाल लिए और बाहर जाने लगे। इस बीच निकेश ने एक बदमाश को पकड़ कर रुपये छिनने की कोशिश की। इस बीच दूसरे बदमाश ने पिस्टर निकाल कर फायर किया, लेकिन गोली निकेेश को नहीं लगी।

निकेश के चुंगल से दूसरे बदमाश ने खुद को छुड़ाया। इस बीच उसके हाथ से पचास हजार की एक गड्डी नीचे गिर गई। इसके बाद दोनो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। व्यापारी नेे पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है। व्यापारी निकेेश ने बताया कि दिनभर का कलेक्शन टेबल की दराज में रखा था। दोनो आरोपियों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था और उनके हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने दफ्तर में बदमाशों के फिंगर प्रिंट भी लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें