फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 80 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच, गांव के तालाब में मछली पालन के लिए किसान से मांगे थे ढाई लाख रुपए

Wed, 04 Oct 2023 04:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

किसान सरपंच को पहले एक लाख रुपए साल देता था, सरपंच की डिमांड बढ़ गई और इस साल वह किसान से ढाई लाख रुपए मांगने लगा। 
 
विज्ञापन
सरपंच नारायण - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सिंहासा गांव के सरपंच नारायण सिंह को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह गांव के किसान से मछली पालन के बदले ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। किसान पहले उसे एक लाख रुपए साल देता था। 
विज्ञापन


इंदौर लोकायुक्त संगठन के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि फरियादी किसान सिंहासा गांव में बनी खदान में मछली पालन का काम करता है। फरियादी के अनुसार अब तक वो सरपंच को एक लाख रुपए साल देता था। इस बार सरपंच ने उससे ढाई लाख रुपए साल की मांग की। जब किसान के समझाने पर भी वह नहीं माना तो किसान ने लोकायुक्त में उसकी शिकायत कर दी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सरपंच नारायण को 80 हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच को चंदननगर पुलिस को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें