फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मप्र के निर्दलीय विधायक डोडियार के दुष्कर्म केस की सुनवाई अब इंदौर में होगी

Sat, 10 Feb 2024 01:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रतलाम महिला थाने में दर्ज केस पर विधायक डोडियार का कहना है कि यह सब मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। कोर्ट में पता चला जाएगा कि सच क्या है। 
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की सुनवाई अब इंदौर के एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। डोडियार मध्यप्रदेश के सैलाना से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। सैलाना की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने 2022 में कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। रतलाम महिला थाने में दर्ज केस पर विधायक डोडियार का कहना है कि यह सब मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। कोर्ट में पता चला जाएगा कि सच क्या है। 
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
26 साल की युवती ने दुष्कर्म का यह केस दर्ज करवाया है। युवती ने रतलाम महिला थाने में बताया था कि कमलेश्वर ने शादी का झांसा देकर मुझसे सगाई की और 5 दिसंबर 2018 से लेकर जुलाई 2022 के बीच मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब मैंने शादी के बारे में पूछा तो मना कर दिया। उसने मेरे फोटो भी वायरल किए और दूसरी लड़की से शादी की तैयारी शुरू कर दी। जब मैंने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। बाद में इस मामले में डोडियार को जमानत मिल गई और उन्होंने दिसंबर 2023 में एसटी के लिए आरक्षित सैलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीते।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें