फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कलापिनी कोमकली को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 28 Feb 2024 09:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोमकली ने अपने माता-पिता और श्रोताओं को दिया धन्यवाद, बोलीं- संगीत एक साधना, निरंतर अभ्यास ही निखार लाता है। 
 
विज्ञापन
कलापिनी कोमकली - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली को संगीत नाटक अकादमी का साल 2023 का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी वोकल श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार की घोषणा होने के बाद कोमकली ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं अपने माता पिता को इसका श्रेय देना चाहूंगी। इसके साथ मैं अपने सभी श्रोताओं का भी आज के दिन विशेष धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने सदा मुझे प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


निरंतर अभ्यास ही निखार लाएगा
कोमकली ने कहा कि संगीत एक साधना है। आप जितना अभ्यास करेंगे उतना ही अधिक आप में निखार आएगा। इसलिए अभ्यास को अनवरत जारी रखिये और हमेशा नया सीखने के लिए तैयार रहिये। उन्होंने कहा कि आज बदलाव बहुत तेजी से हो रहे हैं और इंटरनेट के युग में नित नई चीजें सामने आती हैं। खुद को अपडेट रखें और वैश्विक स्तर पर ज्ञान का संग्रह करते रहें। यह भी विश्वास रखें कि यदि आपका काम बेहतर है तो एक दिन पूरी दुनिया को उसके बारे में पता चलेगा। सभी एक दिन आपकी मेहतन को सम्मान देंगे। 

बता दें, कलापिनी कोमकली देवास के मूर्धन्य गायक स्व. पंडित कुमार गंधर्व की सुपुत्री हैं। उनकी मां वसुंधरा कोमकली भी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें