फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दीपक जोशी के बाद कई बड़े भाजपा नेता कांग्रेस में आने वाले हैं- जयवर्धन सिंह

Mon, 05 Jun 2023 10:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने इंदौर में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में, भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार के लिए महाकाल को भी नहीं छोड़ा
 
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा तीन हिस्सों में बंट गई है। पहली शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। जयवर्धन सिंह कांग्रेस की सरकार में पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बेटे हैं और चुनाव के चलते इंदौर-उज्जैन की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वे रविवार देर रात इंदौर में थे। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तो कबीलों और दरबारियों में बंटी हुई पार्टी है। जयवर्धन ने आगे कहा कि दीपक जोशी के बाद कई बड़े भाजपा नेता हमारे साथ आने वाले हैं। उनके कांग्रेस में आने से केवल देवास जिले में ही नहीं पूरे मालवा में एक संदेश गया है। उनकी अपने समाज में ही नहीं मतदाताओं के बीच भी अलग पहचान है। भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। जयवर्धन को इंदौर और उज्जैन का प्रभारी बनाया गया है। रविवार देर रात सिंह ने कहा कि मैं जल्द ही इंदौर और उज्जैन की हर विधानसभा में एक दिन रहकर योजना तैयार करूंगा। वे 10 जून से 30 जून के बीच इंदौर और उज्जैन में अलग-अलग बैठकें लेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस में इतने दल जयवर्धन गिन भी नहीं पाएंगे
वहीं जयवर्धन सिंह के बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा में सिर्फ संगठन सर्वोपरि होता है लेकिन कांग्रेस के अंदर कितने दल हैं जयवर्धन सिंह अगर गिनना भी चाहेंगे तो गिन नहीं पाएंगे। 

भ्रष्टाचार के लिए महाकाल को भी नहीं छोड़ा
महाकाल लोक की मूर्तियां खंडित होने पर सिंह बोले की भ्रष्टाचार की वजह से महाकाल लोक की मूर्तियां खंडित हुई हैं। मूर्तियों का खंडित होना भ्रष्टाचार का नतीजा है। जल्द ही मामले की जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों के नाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें