फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Politic: इंदौर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

Wed, 20 Sep 2023 01:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से जनता का आक्रोश है। उन्होंने कन्यादान योजना, संबल सहित कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज  है। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। 
विज्ञापन
यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री गुरुद्वारा पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। यात्रा में कोई केंद्रीय स्तर का नेता शामिल नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही शहरवासियों का अभिवादन करने हुए चल रहे है। शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में कहा जन आशीर्वाद यात्रा में कहा कि यात्रा को जनता का जनता का समर्थन मिल रहा है। मेरे लिए प्रदेश की जनता परिवार के समान है। 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से जनता का आक्रोश है। उन्होंने कन्यादान योजना, संबल सहित कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज है। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन


विमानतल पर उनकी आगवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा ने की। इसके बाद वे कार से राऊ पहुंचे और एक वाहन पर सवार हुए। इसके बाद यात्रा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।

यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो घंटे रुकेगी। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा रात को पहुंचेगी और यहां यात्रा का समापन होगा। इंदौर में यात्रा कुल 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नुक्कड़ सभाएं भी लेंगे। यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए है। दो विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कार्यकर्ता टिकट मांग रहे दावेदारों के विरोध की तैयारी कर चुके है। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विरोध भी यात्रा के दौरान किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें