फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पूर्व विधायक जोशी बोले- मैं कांग्रेस के सर्वे में टाॅप पर, दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का मूड नहीं

Tue, 19 Sep 2023 10:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व विधायक जोशी ने कहा कि कांग्रेस के सर्वे में तीन नंबर विधानसभा से मैं टाॅप पर हुं, पिछला चुनाव सिर्फ छह हजार वोटों से हारा, इसलिए कांग्रेस के टिकट के मापदंडों को पूरा कर रहा है, इसलिए दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। 
विज्ञापन
पूर्व अश्विन जोशी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन मर्तबा कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके अश्विन जोशी को आ पार्टी ने संपर्क किया और टिकट देने की पेशकश की, लेकिन जोशी ने कहा कि दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

पूर्व विधायक जोशी ने कहा कि कांग्रेस के सर्वे में तीन नंबर विधानसभा से मैं टाॅप पर हुं, पिछला चुनाव सिर्फ छह हजार वोटों से हारा, इसलिए कांग्रेस के टिकट के मापदंडों को पूरा कर रहा है। अभी टिकट भी तय नहीं हुए, इसलिए दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। जोशी ने कहा कि उनके घर आप पार्टी के नेता आए थे, उन्होंने प्रस्ताव रखा, लेकिन मैने कोई विचार नहीं किया।

चचेरा भाई है तीन नंबर विधानसभा का दावेदार

पूर्व विधायक अश्विन जोशी के चचेरे भाई और कांग्रेस के कदावर नेता रहे महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी इस बार तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे है। वे सालभर से क्षेत्र में सक्रिय भी है। महेश जोशी पिछले पिछले विधानसभा चुनाव में ही पिंटू का टिकट मांग रहे थे,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की समझाईश के बाद वे भतीजे अश्विन जोशी को टिकट देने के लिए राजी हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें