फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live: सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा बनी परेशानी का सबब, घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहा शहर

Wed, 20 Sep 2023 09:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के मध्य क्षेत्रों से निकली जन आशीर्वाद यात्रा की वजह से हजारों लोग घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। छह बजे के बाद तो हालत यह हो गई थी कि लोग रास्ते बदल बदल कर भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 2
दोपहर से लगना शुरू हुआ ट्रैफिक जाम शाम को पूरे शहर को पस्त कर गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पूरे दिन इंदौर में रहे। राऊ से शुरू हुई यात्रा जब विधानसभा क्षेत्र चार में पहुंची तो ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। बीच बीच में हालात संभलते रहे लेकिन राजवाड़ा, बड़ा गणपति और इसके आसपास के क्षेत्रों में लोग पूरी दोपहर परेशान होते रहे। यात्रा जब शाम को मिल क्षेत्र में पहुंची तो पूरे मध्य शहरी क्षेत्र का ट्रैफिक बिगड़ गया। कई प्रमुख रास्ते जाम हो गए और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई घंटों तक संघर्ष करते रहे। 

शाम 6 बजे के बाद बिगड़ गए हालात
मिल क्षेत्र में लगभग हर रास्ते पर लंबा जाम था। शाम 6 बजे के बाद हालात बहुत अधिक बिगड़ गए। दफ्तरों के छूटने और लोगों के घर लौटने के वक्त की वजह से पूरी व्यवस्था चरमरा गई। सामान्य दिनों में भी शहर के मध्य क्षेत्र में शाम 6 बजे के बाद ट्रैफिक जाम बहुत अधिक लगता है। जन आशीर्वाद यात्रा की वजह से तो हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कई रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था और शाम को हालात अधिक बिगड़ गए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रास्ते बदलते बदलते थक गए लोग
शाम को छह बजे ही जीएसआईटीएस और आसपास के क्षेत्र पूरी तरह से ट्रैफिक जाम में फंस चुके थे। नंदा नगर और इसके आसपास भी लोग घंटों तक गाड़ियों पर खड़े रहे। जिन लोगों ने भागीरथपुरा और सुपर कारिडोर से देवास नाका या विजय नगर जाने की कोशिश की वे सुपर कारिडोर पर जाम में फंसे। नंदा नगर से विजय नगर जाने वाले लोगों को 15 मिनट के रास्ते के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह विजय नगर से पलासिया की ओर आ रहे लोग भी ट्रैफिक में परेशान होते रहे। 

खुल गई व्यवस्थाओं की पोल
पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई दावे किए थे जो पूरी तरह से फेल हो गए। व्यवस्था को संभालने में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आया। जाम के बीच प्रमुख चौराहों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। अधिकांश पुलिस फोर्स सीएम की रथयात्रा को ट्रैफिक जाम से निकालने में लगी नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें