फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बीएसएफ की गोली से कंस्ट्रक्शन मैनेजर की मौत, इंदौर के रेवती रेंज के समीप हुई घटना

Tue, 24 Sep 2024 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गोली लगने के बाद घायल युवक को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की गोली लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांवेर रोड स्थित रेवती गांव में स्थित बीएसएफ की फायरिंग रेंज से निकली गोली से एक कंस्ट्रक्शन मैनेजर युवक की मौत हो गई। पहले युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला निकला। बाणगंगा पुलिस ने अब इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

मृतक के शरीर से निकली गोली बीएसएफ की रेंज में फायरिंग के प्रशिक्षण के दौरान इस्तेमाल की जाती है। रेंज में चांदमारी भी होती है। चांदमारी के दौरान चलाई गई गोली कंस्ट्रक्शन मैनेजर बलराम राठौर के हाथ से आरपार निकल कर सीने में जा घुसी।
यह हादसा तब हुआ, जब बलराम अपनी कार से उतर कर क्षेत्र में एक कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर जा रहा था। गोली लगने के बाद घायल बलराम को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से सबूत खोजे, लेकिन कोई गोली का खोल नहीं मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच में मामला हादसे का निकला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद खुला राज
पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर ही जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में बीएसएफ की गोली लगने से मौत का पता चलाने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदली, क्योंकि घटना स्थल फायरिंग रेंज के पास ही था। गोली लगने के समय की जानकारी बीएसएफ के अधिकारियों से ली तो उन्होंने बताया कि उस समय रेंज में चांदमारी चल रही थी। संभवत: तभी गोली युवक को जा लगी, जो उसकी मौत की वजह बन गई। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें