फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: शाम को अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से भीग गया पूरा इंदौर

Mon, 24 Jun 2024 10:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रात 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही, लगभग पूरे शहर में दो से तीन घंटे तक पानी गिरता रहा। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोमवार को तेज बारिश हुई और भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। दो दिन पहले भी बारिश हुई थी लेकिन वह कुछ ही क्षेत्रों में दर्ज की गई थी। सोमवार को लगभग पूरे इंदौर में तेज पानी गिरा। रात 8 बजे बारिश शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। बादलों की गड़गड़ाहट से बीच बीच में आसमान गूंजता रहा। बिजली चमकने के दृश्य भी लगातार उभरते रहे। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जाम के हालात भी बने। लगातार एक घंटे तक तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। 
विज्ञापन


अब बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक मप्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में अगले दो से तीन दिन तक बारिश का दौर बना रहेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। पिछले एक सप्ताह से हो रही हल्की बारिश ने प्रदेश के तापमान में भी कमी ला दी है। अधिकांश जिले अब 40 डिग्री तापमान के अंदर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें