फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सूरज का कहर! लू और गर्मी से झुलस रहा इंदौर

Fri, 25 Apr 2025 11:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में गुरुवार को तेज धूप और लू जैसे हालातों ने शहरवासियों को दिनभर परेशान किया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज गर्मी और लू की चेतावनी दी है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
लू से बेटे को बचाने के लिए मां ने कपड़े से ढंका। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। पूरे दिन शहर लू की चपेट में रहा और गर्म हवाओं के साथ तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को भी सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं। सड़कें वीरान हैं और लोग मुंह पर कपड़े बांधकर या छाते लेकर ही घर से निकल रहे हैं। दिनभर गर्मी के कारण आमजन को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी गर्म मौसम की चेतावनी  
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और सूरज की किरणें सीधे धरती पर असर दिखा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को भी लू जैसे हालात बने रह सकते हैं और तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस कारण नागरिकों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय जब तापमान चरम पर रहता है।

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ के चलते आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज लू का असर बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है, जिससे आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में और बढ़ेगी गर्मी, इंदौर में असर अधिक 
डॉ. सुरेंद्रन के अनुसार, बारिश और गरज-चमक के बाद प्रदेशभर में गर्मी और तेज हो सकती है। विशेष रूप से इंदौर में गर्मी का प्रभाव अन्य जिलों की तुलना में अधिक महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे गर्मी से राहत मिलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें